आलोक कुमार ([info]alok) wrote in [info]google_hindi,
@ 2007-08-23 11:42:00
Previous Entry  Add to memories!  Tell a Friend!  Next Entry
Entry tags:गूगल नक्शे

अब गूगल के नक्शे बिना प्रोग्रामिंग जाने अपने स्थल या चिट्ठे पर दिखाएँ
गूगल नक्शों का अग्रेज़ी चिट्ठा बता रहा है कि अब आप अपने जालस्थल या चिट्ठे पर आसानी से नक्शे भी दिखा सकते हैं।

View Larger Map

ऐसा करने के लिए गूगल नक्शों पर जाएँ, और अपने नक्शे पर पहुँचने के बाद, नक्शे के ऊपर दाईं तरफ़ मौजूद "Link to this page" पर चटका लगाएँ - यह अभी हिंदी में नहीं है। आपको दो बक्से दिखेंगे जिनमें कुछ कूट होगा। पहले वाले बक्से में तो उस पन्ने की ही कड़ी है, और दूसरे वाले बक्से के कूट को आप सीधे अपने स्थल या चिट्ठे पर चेंप सकते हैं, यूट्यूब की तरह।

पहले यही सब करने के लिए प्रोग्रामिंग करनी पड़ती थी, अब हर कोई कर सकता है।

लेकिन यह कूट आईफ़्रेम का इस्तेमाल करता है, और शायद इसलिए लाइवजर्नल पर ठीक से छप नहीं रहा है, अतः एक उदाहरण ब्लॉगर के एक चिट्ठे पर डाला है।


क्या आप गूगल के बारे में कुछ बताना चाहते हैं?




Create an Account
Forgot your login?
Login w/ OpenID
English • Español • Deutsch • Русский…